Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 04 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा में रिश्तों का खूनी अंत: पति-पत्नी ने एक-दूसरे को मारी गोली, दोनों की मौत

मथुरा से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद ने ऐसा खौफनाक मोड़ ले लिया कि दोनों ने एक-दूसरे पर गोली चला दी। घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। देर रात हुई इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मामला मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र स्थित सूर्य नगर कॉलोनी का है। जानकारी के मुताबिक पति-पत्नी किराए के मकान में रह रहे थे। बताया जा रहा है कि पिछले दो से तीन दिनों से दोनों के बीच लगातार विवाद और कहासुनी चल रही थी। देर रात अचानक गोली चलने की आवाज से इलाके में हड़कंप मच गया।

स्थानीय लोगों की सूचना पर थाना हाईवे पुलिस मौके पर पहुंची तो पति और पत्नी के शव खून से लथपथ पड़े मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने एक-दूसरे पर गोली चलाई, जिससे दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और लोग दहशत में आ गए।

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार समेत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। साथ ही फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, ताकि घटना के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा सके।

फिलहाल पुलिस इस बात की पड़ताल कर रही है कि आखिर पति-पत्नी के बीच ऐसा क्या विवाद था, जिसने इस दुखद और खौफनाक घटना को जन्म दिया। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। मथुरा से कैमरा पर्सन के साथ

Previous News

ब्रेकिंग न्यूज़: भूतेश्वर स्टेशन पर भरतपुर गेट निवासी महिला के साथ बड़ा हादसा, दोनों कटे पैर

Next News

कानपुर में 600 से ज्यादा पेड़ों का कत्ल! राष्ट्रीय शुगर संस्थान की निदेशक समेत 5 पर FIR