Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 04 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
केशव देव मंदिर में गूंजे भक्ति के स्वर, झूला महोत्सव में ठाकुर जी को झुलाने उमड़ीं श्रद्धालु महिलाएं

अधिक मास के पावन अवसर पर श्री खंडेलवाल महिला मंडल द्वारा बुधवार को श्री केशव देव मंदिर में भव्य भजन संध्या एवं झूला महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भक्ति रस की अविरल धारा प्रवाहित की।

शाम 4:30 बजे से शुरू हुए इस धार्मिक आयोजन में ठाकुर जी को विशेष रूप से सजाए गए हरि घट एवं हिंडोले में विराजमान कराया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान के मनमोहक स्वरूप के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। मंदिर परिसर में भजनों और कीर्तन की मधुर धुनों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

कार्यक्रम में हरे रंग की साड़ी ड्रेस कोड के साथ पहुंचीं महिला श्रद्धालुओं ने सामूहिक भजन-कीर्तन कर भगवान श्रीकृष्ण की महिमा का गुणगान किया। झूला महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और उत्साह के साथ ठाकुर जी को झूला झुलाया तथा अधिक मास के महत्व का स्मरण किया।

शाम 7 बजे विधिवत आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इसके पश्चात सभी सदस्याओं और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन में श्री खंडेलवाल महिला मंडल की अध्यक्ष रमा खंडेलवाल, कोषाध्यक्ष भावना खंडेलवाल, मंत्री पल्लवी खंडेलवाल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

Previous News

दूध की दुकान पर दबंगों का हमला, दुकानदार से मारपीट; पूरी वारदात CCTV में कैद

Next News

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर आकाश सिम्स हॉस्पिटल की पहल, नि:शुल्क ओरल कैंसर स्क्रीनिंग कैंप में उमड़ी भीड़