Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 03 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
ताजमहल घूमने आई महिला पर्यटक गर्मी से हुई बेहोश, पुलिस और CISF ने दिखाई तत्परता, बचाई जान

आगरा के ताजमहल में बुधवार को भीषण गर्मी और उमस के बीच एक महिला पर्यटक की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर निवासी 50 वर्षीय मिथू बनर्जी अपने परिवार के साथ विश्व प्रसिद्ध स्मारक ताजमहल का दीदार करने आई थीं। इसी दौरान पश्चिमी प्रवेश द्वार के पास दोपहर करीब 11:50 बजे उन्हें चक्कर आया और वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़ीं, जिससे मौके पर मौजूद पर्यटकों में हलचल मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही ताज सुरक्षा थाना पुलिस और CISF की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। सुरक्षा कर्मियों ने बिना समय गंवाए महिला को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया और उनकी स्थिति को संभालने का प्रयास किया। इसके बाद पश्चिमी पार्किंग स्थित पर्यटक सुविधा केंद्र से एम्बुलेंस बुलाकर महिला को उपचार के लिए भेजा गया।

समय पर मिली चिकित्सा सहायता और सुरक्षा कर्मियों की तत्परता के चलते महिला की हालत में जल्द सुधार हुआ। महिला के परिजनों ने आगरा पुलिस और CISF की संवेदनशीलता, मानवीय व्यवहार और त्वरित कार्रवाई की जमकर सराहना की। यह घटना भीषण गर्मी के बीच पर्यटकों को स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां बरतने की अहम सीख भी देती है।

Previous News

लिव-इन पार्टनर को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया! 15 दिन मौत से जंग के बाद महिला ने तोड़ा दम, आरोपी गिरफ्तार

Next News

ताजमहल के पास चेन स्नेचिंग का खुलासा: पुलिस मुठभेड़ में 2 बदमाश घायल, तमंचे और लूटी गई चेन बरामद