Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 03 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई, 661 ग्राम गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

मथुरा में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे "ऑपरेशन प्रहार" अभियान के तहत थाना राया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक आरोपी को 661 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान भूपेन्द्र पुत्र स्वर्गीय राजवीर सिंह निवासी गांव बिरहना, थाना राया के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से 661 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ गांजा बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर थाना राया में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ पूर्व में आबकारी अधिनियम समेत तीन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Previous News

कृष्ण भक्ति में डूबी युवती पहुंची मथुरा, जीआरपी ने परिजनों से मिलवाया

Next News

लखनऊ में खौफनाक वारदात: शराब पार्टी के बाद मामा ने भांजे की हत्या, शव खेत में फेंका