Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 03 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा को मिले नए सहायक श्रम आयुक्त, राजकुमार ने संभाला कार्यभार

उत्तर प्रदेश में चल रहे प्रशासनिक फेरबदल के बीच मथुरा के श्रम विभाग में भी बड़ा बदलाव हुआ है। मथुरा के सहायक श्रम आयुक्त एम.एल. पाल का स्थानांतरण बागपत कर दिया गया है। उनके स्थान पर पूर्व में मथुरा में श्रम प्रवर्तन अधिकारी रह चुके राजकुमार को रामपुर से स्थानांतरित कर सहायक श्रम आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया है। उन्होंने मथुरा पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है।

मीडिया से बातचीत में नवागत सहायक श्रम आयुक्त राजकुमार ने कहा कि श्रमिकों को सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं को पात्र मजदूरों तक पहुंचाने और अधिक से अधिक श्रमिकों का पंजीकरण कराने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि श्रम विभाग की योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाकर श्रमिकों के जीवन स्तर में सुधार लाने का प्रयास किया जाएगा।

Previous News

महंगाई, बेरोजगारी और किसानों के मुद्दों पर सपा का हल्ला बोल, डीएम को सौंपा ज्ञापन

Next News

कृष्ण भक्ति में डूबी युवती पहुंची मथुरा, जीआरपी ने परिजनों से मिलवाया