Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 03 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
क्राफ्ट ऐज एंड ट्रंकी कंपनी में संस्कृति विवि के 15 विद्यार्थियों का चयन

मथुरा स्थित संस्कृति विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने कैंपस प्लेसमेंट में एक और उपलब्धि हासिल की है। विश्वविद्यालय के मैनेजमेंट और इंजीनियरिंग विभाग के 15 विद्यार्थियों का चयन प्रतिष्ठित कंपनी क्राफ्ट ऐज एंड ट्रंकी में अच्छे वेतनमान पर किया गया है। इस सफलता पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने चयनित छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

प्लेसमेंट एंड ट्रेनिंग विभाग के निदेशक सुबनोय ताल्लुकदार ने बताया कि कंपनी की त्रिस्तरीय चयन प्रक्रिया के बाद हर्ष सैंगर, अर्पित कुमार, अंकुल यादव, दिवाकर शर्मा, गौरव कुमार, यश श्रीवास्तव, शिवानी गौतम, सुहैल खान, अनुभव वर्मा, अवंत पांडे, चिराग शर्मा, अलायना यादव, अभिषेक श्रोत्रिय, पुनीत शर्मा और मोहित नंदन का चयन किया गया है।

कंपनी के एचआर अधिकारियों ने बताया कि क्राफ्ट ऐज एंड ट्रंकी रियल एस्टेट, निर्माण और इंटीरियर डिज़ाइनिंग क्षेत्र की प्रमुख समाधान प्रदाता कंपनी है। कंपनी टर्नकी प्रोजेक्ट्स के तहत डिज़ाइन से लेकर निर्माण कार्य पूरा कर क्लाइंट को तैयार प्रोजेक्ट सौंपती है। इसके अंतर्गत इंटीरियर डिज़ाइनिंग, स्पेस प्लानिंग, सिविल निर्माण, रेनोवेशन, फॉल्स सीलिंग, फ्लोरिंग, कस्टम फर्नीचर और गुणवत्ता नियंत्रण जैसे कार्य किए जाते हैं।

संस्कृति विश्वविद्यालय की सीईओ श्रीमती मीनाक्षी शर्मा और कुलपति डॉ. एम.बी. चेट्टी ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी चयनित छात्रों को शुभकामनाएं दीं।

Previous News

एसओएमसी और एसओईआईटी विभाग के विद्यार्थियों को अच्छे वेतनमान पर मिला रोजगार

Next News

गाजियाबाद में बड़ा एक्शन: ‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप’ के तहत अवैध मदरसे सील, हिस्ट्रीशीटरों पर भी शिकंजा