देश में नेशनल हाईवे पर VIP कल्चर पर लगाम लगाने की तैयारी शुरू हो गई है। सरकार अब उन वाहनों की समीक्षा कर रही है जिन्हें अभी तक टोल टैक्स से छूट मिली हुई है। प्रस्ताव के तहत वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों और कुछ वीआईपी वाहनों की टोल फ्री सुविधा खत्म की जा सकती है।
सूत्रों के अनुसार, हाई लेवल कमेटी ने सड़क परिवहन मंत्रालय को सुझाव दिया है कि टोल छूट की सूची को या तो बेहद सीमित किया जाए या पूरी तरह समाप्त कर दिया जाए। इस बदलाव का उद्देश्य सिस्टम को अधिक पारदर्शी बनाना और राजस्व बढ़ाना बताया जा रहा है। हालांकि, अभी इस पर अंतिम निर्णय सरकार की ओर से नहीं लिया गया है।