Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 02 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
गुरुनानक नगर में नाला बना मुसीबत, परिक्रमा मार्ग पर जलभराव से श्रद्धालु परेशान

मथुरा के गुरुनानक नगर क्षेत्र में जल निकासी की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। कॉलोनी के बीच से गुजरने वाला गहरा नाला स्थानीय लोगों के लिए खतरे का सबब बन गया है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि करीब 10 फुट गहरे इस नाले में आए दिन लोग और पशु गिर जाते हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

स्थिति इतनी खराब है कि जरा सी बारिश होते ही नाला उफान पर आ जाता है और आसपास के घरों में पानी भरने लगता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नाले की नियमित सफाई नहीं होने के कारण जलभराव की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। कई बार शिकायत करने के बावजूद स्थायी समाधान नहीं किया गया।

इसी मार्ग से गुजरने वाला परिक्रमा मार्ग भी जलभराव की चपेट में है। रेलवे लाइन के नीचे बने अंडरपास में पानी भर जाने से परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मजबूरी में कई श्रद्धालु जान जोखिम में डालकर रेलवे लाइन के ऊपर से गुजरने को मजबूर हैं।

हालांकि नगर निगम की ओर से पाइप लगाकर पानी निकालने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि यह केवल अस्थायी समाधान है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से नाले की सफाई, मरम्मत और जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि लोगों और श्रद्धालुओं को राहत मिल सके।

Previous News

लखनऊ में दर्दनाक हादसा: मां की साड़ी का झूला झूलते समय गले में कसा फंदा, 9वीं के छात्र की मौत

Next News

'घर में कोई नहीं है आ जाओ' - प्रेमिका के एक फोन पर दौड़ा चला आया प्रेमी, घात लगाकर बैठे पति ने कर दिया काम तमाम!