Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 02 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
वाराणसी एयरपोर्ट पर बड़ा ड्रग्स रैकेट बेनकाब: 19 करोड़ का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, 6 थाई नागरिक गिरफ्तार

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह थाईलैंड नागरिकों को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान आरोपियों के पास से करीब 19.7 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद हुआ, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 19 करोड़ रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं।

कस्टम अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई रूटीन चेकिंग के दौरान की गई, जब बैंकॉक से आए यात्रियों के सामान पर शक होने पर विस्तृत जांच की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है। मामले की आगे की जांच जारी है और नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।

Previous News

वृंदावन में अनोखी मिसाल: बहू ने सास की इच्छा पूरी करने के लिए सिर पर उठाकर कराई 84 कोस परिक्रमा

Next News

होटल के कमरे में खुला राज, फिर सड़क पर भिड़ीं पत्नी और प्रेमिका, देखते रह गए लोग