मथुरा के राधाकुंड से गिरफ्तार फर्जी साधु अभिषेक मिश्रा की खौफनाक करतूत ने सबको हैरान कर दिया है।
बीटेक पास यह आरोपी गौड़ीय संप्रदाय का भेष बनाकर, माथे पर तिलक और हाथ में माला लेकर लोगों का विश्वास जीतता था। पुलिस जांच में सामने आया है कि वह दिल्ली, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों की पढ़ी-लिखी युवतियों को गांजे और भांग के नशे का आदी बनाता था और फिर उनके साथ दुष्कर्म जैसी गंभीर वारदातों को अंजाम देता था।
आरोपी के मोबाइल से कई युवतियों के अश्लील वीडियो और फोटो बरामद हुए हैं। पुलिस जल्द ही पीड़ितों के बयान दर्ज कर कोर्ट में चार्जशीट पेश करने की तैयारी कर रही है।