Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 02 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
हाथरस में दर्दनाक हादसा: रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आकर सिपाही की मौत

जनपद हाथरस में सोमवार शाम एक दर्दनाक रेल हादसे में पुलिस विभाग के सिपाही मनु चौधरी की मौत हो गई। वर्ष 2016 बैच के सिपाही मनु चौधरी पुलिस लाइन स्थित डीसीआरबी कार्यालय में तैनात थे। ड्यूटी समाप्त करने के बाद वह पुलिस लाइन के सामने मेडू रोड स्थित रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे, तभी मथुरा से कासगंज जा रही अछनेरा-टनकपुर स्पेशल ट्रेन की चपेट में आ गए।

हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर थाना हाथरस गेट पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्हें तुरंत बागला जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक सिपाही मनु चौधरी मूल रूप से गाजियाबाद के रहने वाले थे और उनका परिवार वर्तमान में नोएडा में रह रहा है।

 
Previous News

प्रधानी की रंजिश में खूनी वारदात: कार सवार दो भाइयों पर फायरिंग, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Next News

हाथरस में किन्नरों के दो गुटों में विवाद: नेग मांगने को लेकर जमकर हंगामा