Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 14 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति ने दावानल कुंड में कूदकर दी जान, पुलिस ने रेस्क्यू कर निकाला शव ।

वृन्दावन। वृन्दावन के थाना क्षेत्र अंतर्गत दावानल कुंड में मंगलवार को एक दुखद घटना सामने आई, जहाँ मोतीझील स्थित कुंड में गिरने से एक 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुँची और कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान रितेश श्रीवास्तव (50) पुत्र स्वर्गीय कमलेश्वर दयाल श्रीवास्तव के रूप में हुई है। वह मूल रूप से लखनऊ के कृष्णा पुरी कॉलोनी के निवासी थे और पिछले दो वर्षों से वृन्दावन के मोतीझील स्थित दावानल कुंड के पास किराए के मकान में रह रहे थे। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से मानसिक अस्वस्थता से जूझ रहे थे।

घटना मंगलवार सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। वार्ड संख्या 69 क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने जैसे ही व्यक्ति को कुंड में गिरा देखा, तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी।

सूचना पर पहुँची फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम ने तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू किया और लगभग एक घंटे की कड़ी मेहनत के बाद शव को कुंड से बाहर निकाल लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Previous News

परिवार के दो पक्षों में महासंग्राम लाठी डंडे फिर चली गोलियां

Next News

संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मनाई गई 135 वीं जयंती