Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 02 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
सिकंदराबाद में 18 वर्षीय ई-रिक्शा चालक की हत्या, बोरे में लपेटकर नाले में फेंका शव

उत्तर प्रदेश के सिकंदराबाद में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। सलेमपुर निवासी 18 वर्षीय ई-रिक्शा चालक विपिन, जो दो दिन पहले घर से लापता हो गया था, उसका शव मंगलवार को खुर्जा रोड स्थित एक नाले से बोरे में लिपटा हुआ बरामद किया गया। शव पर मिले गले के निशान हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं। आशंका है कि युवक की हत्या करने के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए नाले में फेंक दिया गया।

परिजनों ने विपिन के लापता होने पर सिकंदराबाद कोतवाली में उसकी तलाश की गुहार लगाई थी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की और एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हत्या के कारणों और आरोपियों की भूमिका की गहन जांच में जुटी हुई है।

Previous News

घरेलू विवाद बना जानलेवा: पत्नी ने डंडे से पीटकर की पति की हत्या, थाने पहुंचकर किया सरेंडर

Next News

खुर्जा में बेकाबू ट्रक मकान में घुसा, बड़ा हादसा टला; 17 लोग बाल-बाल बचे