Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 02 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
10 साल बाद छलका शहीद एसपी मुकुल द्विवेदी की पत्नी का दर्द, बोलीं- वादे आज भी अधूरे

मथुरा के चर्चित जवाहर बाग कांड की 10वीं बरसी पर शहीद एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी की पत्नी अर्चना द्विवेदी अपने बच्चों के साथ शहादत स्थल पहुंचीं और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने उस स्थान को नमन किया, जहां कानून और व्यवस्था की रक्षा करते हुए उनके पति ने सर्वोच्च बलिदान दिया था। श्रद्धांजलि के बीच पुराने जख्म एक बार फिर हरे हो गए और उनका दर्द छलक उठा।

अर्चना द्विवेदी ने कहा कि घटना के बाद शासन और प्रशासन की ओर से कई बड़े वादे किए गए थे, लेकिन 10 वर्ष बीत जाने के बाद भी अधिकांश घोषणाएं कागजों तक ही सीमित हैं। उन्होंने बताया कि जवाहर बाग का नाम बदलकर शहीद मुकुल द्विवेदी के नाम पर रखने और घटना स्थल पर स्मारक व प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की गई थी, लेकिन आज तक इन वादों को पूरा नहीं किया गया।

गौरतलब है कि 2 जून 2016 को हुए जवाहर बाग कांड में तत्कालीन एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी, थाना प्रभारी संतोष यादव समेत 29 लोगों की जान चली गई थी। यह घटना प्रदेश के सबसे चर्चित और दर्दनाक घटनाक्रमों में गिनी जाती है।

शहादत की 10वीं बरसी पर अर्चना द्विवेदी ने सरकार से मांग की कि शहीदों के सम्मान में किए गए सभी वादों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए, ताकि उनके बलिदान को सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सके। कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों ने भी शहीदों को नमन करते हुए उनके योगदान को याद किया।

Previous News

यमुना तट पर गूंजा ब्राह्मण एकता का संदेश, धूमधाम से मनाया गया विश्व ब्राह्मण दिवस

Next News

यूपी में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: 10% बिजली बिल बढ़ोतरी पर UPERC ने लगाई रोक