Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 01 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
कलश यात्रा के साथ गूंजी भक्ति की ध्वनि, विश्राम घाट पर श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर धर्मनगरी मथुरा में धार्मिक आयोजनों की धूम देखने को मिल रही है। इसी क्रम में यमुना तट स्थित पावन विश्राम घाट पर श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ किया गया। कथा प्रारंभ होने से पूर्व सोमवार को श्रद्धा और भक्ति से सराबोर विशाल कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कलश यात्रा गोपाल जी मंदिर से प्रारंभ होकर छत्ता बाजार के प्रमुख मार्गों से होती हुई विश्राम घाट पहुंची। सिर पर मंगल कलश धारण किए महिलाएं भजन-कीर्तन और बैंड-बाजों की मधुर धुन पर नाचती-गाती आगे बढ़ती रहीं। यात्रा के दौरान पूरा मार्ग भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया और जलपान की व्यवस्था भी की गई।

विश्राम घाट पहुंचने के बाद श्रीमद्भागवत महापुराण एवं व्यास पीठ का विधिवत पूजन-अर्चन कर कथा का शुभारंभ किया गया। कथा व्यास सोमदत्त शास्त्री महाराज अपने श्रीमुख से श्रद्धालुओं को भागवत कथा का अमृतपान करा रहे हैं।

आयोजकों के अनुसार 1 जून से शुरू हुई यह श्रीमद्भागवत कथा 9 जून तक चलेगी। उन्होंने बताया कि विश्राम घाट पर वर्षों से इस धार्मिक आयोजन की परंपरा चली आ रही है और पुरुषोत्तम मास के अवसर पर इसका विशेष महत्व है। कथा में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर धर्म, भक्ति और आध्यात्मिक ज्ञान का लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

Previous News

नाबालिग को बचाने नदी में कूदे 5 लोग, बहादुरी बनी मौत का कारण - लड़की की जान बची लेकिन 5 लड़कों की मौत

Next News

वृंदावन में पत्रकारों को धमकी का आरोप, कोतवाली के बाहर धरने पर बैठे मीडिया कर्मी