Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 01 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा-वृंदावन नगर निगम: नाला बंद करने निकला निगम, सड़क पर बना दिया मौत का स्पीड ब्रेकर!

मथुरा-वृंदावन नगर निगम की कार्यशैली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। इस बार मामला मथुरा के अमरनाथ क्षेत्र का है, जहां लंबे समय से खुला पड़ा एक नाला स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ था। क्षेत्रवासियों ने कई बार शिकायत कर नाले को ढकने और सुरक्षित बनाने की मांग की, लेकिन नगर निगम ने जो समाधान निकाला, उसे देखकर लोग हैरान रह गए।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि नाले को ढकने के लिए नगर निगम ने रेलवे ट्रैक में इस्तेमाल होने वाली भारी-भरकम कंक्रीट स्लैब रख दीं। इतना ही नहीं, स्लैब सड़क की सतह से काफी ऊपर होने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों के लिए नया खतरा बन गई हैं। रात के समय क्षेत्र में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था न होने से दुर्घटना की आशंका और बढ़ गई है।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि पहले वाहन खुले नाले में फंसते थे, अब इन उभरी हुई स्लैब से टकराकर हादसे का शिकार हो सकते हैं। लोगों ने सवाल उठाया है कि यह समस्या का समाधान है या फिर एक नई समस्या को जन्म देना।

फिलहाल मौके की स्थिति जस की तस बनी हुई है और स्थानीय नागरिक नगर निगम से इस अव्यवस्थित कार्य को दुरुस्त करने की मांग कर रहे हैं। नगर निगम की इस व्यवस्था को लेकर लोगों में नाराजगी साफ दिखाई दे रही है।

Previous News

ब्रेकिंग न्यूज़: ट्रेन के आगे कूदकर बचाने गई पत्नी की मौत, मायके वालों ने पति पर लगाया हत्या का आरोप

Next News

नाबालिग को बचाने नदी में कूदे 5 लोग, बहादुरी बनी मौत का कारण - लड़की की जान बची लेकिन 5 लड़कों की मौत