Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 01 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा जंक्शन पर डग्गेमार वाहनों का कब्जा, श्रद्धालु और यात्री परेशान

अधिक मास के चलते मथुरा, वृंदावन और गोवर्धन में श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ रहा है। लाखों श्रद्धालु ट्रेनों के माध्यम से मथुरा जंक्शन पहुंच रहे हैं, लेकिन स्टेशन से बाहर निकलते ही उन्हें डग्गेमार वाहनों की अव्यवस्था का सामना करना पड़ रहा है। मथुरा जंक्शन की सेकंड एंट्री पर ई-रिक्शा, टेंपो और प्राइवेट बसों का इस कदर जमावड़ा लगा रहता है कि यात्रियों के लिए पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है।

हालात ऐसे हैं कि स्टेशन के बाहर सड़क पर अवैध रूप से खड़े वाहन यातायात व्यवस्था को पूरी तरह प्रभावित कर रहे हैं। श्रद्धालुओं और यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भीड़भाड़ के बीच कई बार धक्का-मुक्की जैसी स्थिति भी बन जाती है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि डग्गेमार वाहन चालक खुलेआम मनमाने तरीके से सवारियां भरते हैं और यात्रियों से निर्धारित किराए से अधिक वसूली भी करते हैं। हालांकि कैमरे के सामने अधिकांश यात्री कुछ भी कहने से बचते हैं, लेकिन ऑफ कैमरा कई लोगों ने अव्यवस्था और मनमानी वसूली की शिकायत की है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि स्टेशन परिसर के आसपास मौजूद जीआरपी, आरपीएफ और स्थानीय पुलिस की निगरानी के बावजूद यह अव्यवस्था क्यों जारी है। अधिक मास में बढ़ी श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच प्रशासनिक कार्रवाई न होने से डग्गेमार वाहनों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं।

Previous News

मथुरा के कराटे खिलाड़ियों का प्रदेश में जलवा, 26 पदक जीतकर 9 खिलाड़ियों ने बनाई राष्ट्रीय टीम में जगह

Next News

चित्रकूट में खौफनाक वारदात: मोबाइल चोरी के शक में हिस्ट्रीशीटर 'रवि गुंडा' का तांडव, बेटे को बचाने आए पिता की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या!