Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 01 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
दो बच्चों की मां को 19 वर्षीय युवक से हुआ प्यार, मंदिर में शादी का दावा; प्रेमी के घर पहुंचते ही शुरू हुआ हंगामा

बिहार के भागलपुर जिले के सनोखर थाना क्षेत्र के सिलहन गांव में प्रेम प्रसंग का एक अनोखा मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। गांव की 25 वर्षीय मोनी कुमारी, जो पहले से शादीशुदा है और दो बच्चों की मां है, ने पड़ोस में रहने वाले 19 वर्षीय युवक दिलखुश यादव के साथ प्रेम संबंध होने का दावा किया है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पहले सामान्य बातचीत शुरू हुई, फिर मोबाइल फोन पर संपर्क बढ़ा और धीरे-धीरे यह रिश्ता प्रेम में बदल गया।

महिला का कहना है कि दोनों ने 3 जनवरी को पटना के एक मंदिर में शादी कर ली थी और इसके बाद करीब पांच महीने तक पति-पत्नी की तरह साथ रहे। मोनी ने यह भी दावा किया है कि वह इस समय दो माह की गर्भवती है। उसके अनुसार, दिलखुश ने उसे गांव जाकर रहने के लिए कहा था, जिसके बाद वह उसके घर पहुंची।

हालांकि जब महिला प्रेमी के घर पहुंची तो युवक के परिजनों, विशेष रूप से उसकी मां ने उसे घर में रखने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद घर के बाहर काफी देर तक हंगामा और बहस होती रही। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और मामला पूरे गांव में चर्चा का विषय बन गया। जानकारी के अनुसार, मोनी की शादी वर्ष 2018 में धर्मवीर साह से हुई थी और उसके दो बच्चे हैं। फिलहाल यह मामला सामाजिक और पारिवारिक स्तर पर चर्चा का केंद्र बना हुआ है, जबकि स्थानीय लोग पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

Previous News

80 वर्षीय महिला ने पड़ोसी युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

Next News

मथुरा के कराटे खिलाड़ियों का प्रदेश में जलवा, 26 पदक जीतकर 9 खिलाड़ियों ने बनाई राष्ट्रीय टीम में जगह