Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 14 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
महाप्रभु वल्लभाचार्य का प्राकट्योत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।

वृंदावन। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में सेवाकुंज स्थित गिरधरनाथ ग्राम में महाप्रभु वल्लभाचार्य का प्राकट्य उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ब्रज प्रदेश अध्यक्ष पंडित बिहारी लाल वशिष्ठ ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण के उपरांत महाप्रभु वल्लभाचार्य ने ही ब्रजभूमि की महिमा को विश्व पटल पर स्थापित किया। उन्होंने श्रीमद्भागवत की सुबोधिनी टीका के माध्यम से कृष्ण लीलाओं को जन-जन तक पहुँचाया और ब्रज चौरासी कोस का वैदिक सीमांकन किया।

इस अवसर पर पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के आचार्य श्रीहरि सुरेशाचार्य को “सनातन धर्म गौरव सम्मान” से सम्मानित किया गया। प्रदेश महामंत्री राजेश पाठक और प्रदीप गोस्वामी ने अपने संबोधन में कहा कि वल्लभाचार्य ने मुगल काल की विपरीत परिस्थितियों में भी वैदिक धर्म को जीवित रखा।

अजय शर्मा और आचार्य गोपाल भैया ने बताया कि महाप्रभु वल्लभाचार्य ने वृंदावन में अपनी पहली बैठक स्थापित की और पूरे भारत में 84 बैठकों का निर्माण कराया, जो आज भी कृष्ण भक्ति के प्रमुख केंद्र हैं।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विप्र जन उपस्थित रहे और सभी ने श्रद्धा भाव से महाप्रभु को नमन किया।

Previous News

बाबा कढेरा सिंह विद्या मंदिर में मनाई गई बाबा साहेब की जयंती

Next News

अनिवार्यता के विरोध में हाथों में किताब और कलम थामने वाली शिक्षिकाएं और शिक्षको का सैलाव जलती हुई मशालो को थामकर सड़कों पर