Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 01 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर निर्णायक मंथन! 7 जून को दिल्ली में जुटेंगे देश-विदेश के संत

श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े मुद्दों को लेकर 7 जून को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय धर्म संसद की तैयारियां तेज हो गई हैं। मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष समिति न्यास की ओर से आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा और रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता महामंडलेश्वर स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने की, जबकि उद्योगपति रूप सिंह नागर सहित समिति के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि धर्म संसद में देश-विदेश से संत-महात्मा, धर्माचार्य और सनातन धर्मावलंबी शामिल होंगे। आयोजन का उद्देश्य श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े विषयों पर व्यापक चर्चा करना और हिंदू समाज को जागरूक करना है। इसके लिए विभिन्न राज्यों में जनसंपर्क अभियान भी चलाया जा रहा है।

बैठक में धर्म संसद को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। आयोजकों का कहना है कि सम्मेलन में धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विषयों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा तथा सनातन संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन को लेकर महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे जाएंगे।

समिति के अनुसार इस अंतरराष्ट्रीय धर्म संसद में भारत के विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों के अलावा कई देशों से भी सनातन धर्म के अनुयायी भाग लेंगे। आयोजन को लेकर मथुरा और दिल्ली दोनों स्थानों पर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

Previous News

जयकारों से गूंजा मथुरा: भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Next News

फाइनल हार के बाद बड़ा हादसा! गुजरात टाइटन्स की बस में लगी आग, बाल-बाल बचे खिलाड़ी