Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 01 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
प्रेम मंदिर के पास दर्दनाक हादसा: अज्ञात कार ने श्रद्धालु को कुचला, मौके पर मौत

धार्मिक नगरी वृंदावन में सोमवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में मध्य प्रदेश से आए एक श्रद्धालु की जान चली गई। प्रेम मंदिर के समीप परिक्रमा मार्ग पर परिक्रमा पूरी कर लौट रहे 65 वर्षीय श्रद्धालु गिरधर लोधी को एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आरोपी चालक वाहन सहित फरार हो गया।

मृतक गिरधर लोधी मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के निवासी बताए जा रहे हैं और धार्मिक यात्रा पर वृंदावन आए थे। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही थाना वृंदावन पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला संयुक्त चिकित्सालय के शवगृह में रखवा दिया। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी देने के साथ ही कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

फरार वाहन और चालक की तलाश के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी चालक की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस हादसे ने एक बार फिर परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Previous News

चंदौली: सपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गार्गी पटेल पर घर में घुसकर हमला, हालत गंभीर

Next News

वृंदावन परिक्रमा मार्ग पर महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पैर छूकर मांगी माफी