Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 31 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
आरोग्यम हॉस्पिटल विवाद में नया मोड़: एम्बुलेंस चालक ने परिजनों पर लगाए गंभीर आरोप, मरीज की मौत पर बढ़ा सस्पेंस

सीतापुर के बट्सगंज स्थित आरोग्यम हॉस्पिटल में महिला मरीज कंचनी देवी की मौत के बाद विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है और अब इस मामले ने नया मोड़ ले लिया है। जहां मृतका के परिजन अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही और अवैध रूप से पैसे वसूली के आरोप लगा रहे हैं, वहीं मरीज को लखनऊ से सीतापुर लाने वाले एम्बुलेंस चालक ने परिजनों पर ही गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

एम्बुलेंस चालक राहुल विश्वकर्मा का दावा है कि 29 मई को परिजनों ने अपनी जिम्मेदारी पर मरीज को लखनऊ के निजी अस्पताल से डिस्चार्ज कराया था। उसके अनुसार, यात्रा के दौरान परिजन लगातार फोन पर बातचीत कर रहे थे और सिधौली-कमलापुर के बीच मरीज की ऑक्सीजन सपोर्ट हटा दी गई थी, जिससे उसकी हालत अचानक बिगड़ गई। चालक ने यह भी आरोप लगाया कि ऑक्सीजन दोबारा लगाने की कोशिश की गई, लेकिन परिजनों ने सीधे अस्पताल पहुंचने का दबाव बनाया।

चालक के अनुसार, जब तक एम्बुलेंस आरोग्यम हॉस्पिटल पहुंची, तब तक मरीज की मौत हो चुकी थी। इसके बाद हुए हंगामे के दौरान उसके साथ मारपीट और धमकी देने के आरोप भी लगाए गए हैं। वहीं दूसरी ओर, प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि परिजनों ने प्रशासन को लिखित शिकायत देने से इनकार कर दिया और जांच टीम के सामने मुआवजे की मांग रखी।

इस पूरे मामले ने अब गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं कि आखिर मरीज की मौत की असली वजह क्या थी—अस्पताल की कथित लापरवाही, रास्ते में हुई घटनाएं या फिर किसी अन्य परिस्थिति का असर। फिलहाल प्रशासन की जांच के बाद ही सच्चाई सामने आने की उम्मीद है।

Previous News

धौलपुर: चलती बाइक में लगी आग, पेट्रोल लीकेज से हादसा—दो युवक झुलसे

Next News

बीच सड़क पर बंद हुआ नगर निगम का डंपर, भूतेश्वर से गोवर्धन चौराहे तक लगा लंबा जाम