Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 31 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
कोतवाली के अंदर युवती ने खुद पर डाला डीजल, पिता की मौत के मामले में न्याय न मिलने पर आत्मदाह का प्रयास

मध्य प्रदेश के छतरपुर जनपद से एक बेहद संवेदनशील और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ कोतवाली थाना परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक पीड़ित युवती ने खुद पर डीजल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की।

मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए युवती को वक्त रहते रोक लिया और तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

युवती का आरोप है कि पिछले वर्ष उसके पिता के साथ बेरहमी से मारपीट की गई थी, जिसके बाद उनकी मौत हो गई थी। वह लंबे समय से न्याय के लिए भटक रही है, लेकिन पुलिस द्वारा स्थानीय पार्षद गोविंद तिवारी समेत अन्य आरोपियों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। फिलहाल पुलिस अधिकारियों ने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया है।

Previous News

बरेली में खूनी तांडव: बहन को ससुराल से बचाने पहुंचे भाई पर जानलेवा हमला, कमरे में बंद कर धारदार हथियारों से पीटा

Next News

झांसी: अनियंत्रित बस बंबे में गिरी, तीन घायल—स्थानीय लोगों ने बचाई जान