Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 31 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा जंक्शन से विदा हुए जीआरपी इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह, भावुक माहौल में दी गई शानदार विदाई

मथुरा जंक्शन जीआरपी थाना में तैनात इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह के बरेली स्थानांतरण पर रविवार को भावुक विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान जीआरपी स्टाफ, पुलिसकर्मियों और अन्य लोगों ने उन्हें फूल-मालाएं और पटुका पहनाकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विदाई समारोह के दौरान माहौल भावुक हो गया और कई पुलिसकर्मी उनसे गले मिलकर अपने अनुभव साझा करते नजर आए।

जीआरपी इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने 23 नवंबर 2025 को मथुरा जंक्शन थाने का कार्यभार संभाला था। करीब 6 माह 7 दिन के कार्यकाल में उन्होंने कानून व्यवस्था को मजबूत करने और अपराध नियंत्रण पर विशेष ध्यान दिया। अब उनका स्थानांतरण बरेली सिविल पुलिस में कर दिया गया है।

विदाई समारोह में पुलिसकर्मियों ने उन्हें भगवान बांके बिहारी जी की प्रतिमा स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट कर ब्रज की यादों को संजोने का संदेश दिया। अधीनस्थ अधिकारियों ने कहा कि जितेंद्र सिंह ने पूरे थाने को एक परिवार की तरह साथ लेकर काम किया और हमेशा टीम भावना के साथ पुलिसिंग की।

पुलिसकर्मियों के अनुसार मथुरा जंक्शन पर कई जीआरपी इंस्पेक्टर आए और स्थानांतरित हुए, लेकिन पहली बार किसी इंस्पेक्टर को इस तरह सम्मानपूर्वक और भव्य विदाई दी गई है। वहीं इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने कहा कि मथुरा में बिताया गया उनका कार्यकाल हमेशा यादगार रहेगा और उन्हें यहां के लोगों तथा सहयोगी पुलिसकर्मियों से भरपूर स्नेह मिला।

Previous News

उत्तराखंड: केदारनाथ यात्रा अस्थायी रूप से रोकी गई, रुद्रप्रयाग में ऑरेंज अलर्ट के बाद प्रशासन का बड़ा फैसला

Next News

आकाश सिम्स हॉस्पिटल में लगा नि:शुल्क हेल्थ कैम्प, 50 से अधिक मरीजों ने उठाया लाभ