Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 14 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
अंबेडकर जयंती पर भाजपा का विशेष आयोजन, दीपदान व स्वच्छता अभियान आयोजित

कोसीकलां में भारतीय जनता पार्टी द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। सोमवार को जयंती की पूर्व संध्या पर रेलवे स्टेशन स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर दीपदान उत्सव और स्वच्छता अभियान चलाया गया।

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर पार्क सहित विभिन्न स्थानों पर सफाई अभियान चलाकर बाबा साहब की प्रतिमा की साफ-सफाई की और माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम संयोजक एवं मंडल उपाध्यक्ष विजय शर्मा के नेतृत्व में नगर पालिका अध्यक्ष धर्मवीर अग्रवाल तथा अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष सतीश वाल्मीकि ने आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला।

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सामाजिक समानता और समरसता के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त करना है। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब के विचार आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। साथ ही यह भी उल्लेख किया गया कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उनकी सरकार बाबा साहब के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

इस अवसर पर दीपक बडगुर्जर, सभासद विनय उपाध्याय, सतवीर भास्कर, योगेश, राजीव प्रधान, चेतराम वर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Previous News

धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती, निकाली जाएगी भव्य शोभायात्रा ।

Next News

संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर नगरवासियों ने किया माल्यार्पण