Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 31 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
कसोल गोलीकांड: पंजाब के सैलानियों ने 21 वर्षीय युवक को मारी गोली, वीडियो वायरल; चार आरोपी गिरफ्तार

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के कसोल में उस समय सनसनी फैल गई जब होटल ग्रीन वैली में पंजाब से आए कुछ सैलानियों ने 21 वर्षीय युवक युवराज ठाकुर को गोली मार दी। बताया जा रहा है कि पहले पर्यटकों और स्थानीय युवकों के बीच कहासुनी हुई, जो बाद में विवाद और फिर फायरिंग में बदल गई।

घटना में युवराज ठाकुर के पैर में गोली लगी, जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद एक युवक ने बहादुरी दिखाते हुए घायल को अपनी पीठ पर उठाकर सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। घायल को पहले कुल्लू अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार बताया जा रहा है। उसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। घटना के वीडियो सामने आने के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

स्थानीय होटल एसोसिएशन ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए पर्यटक क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और बॉर्डर चेकिंग के लिए विशेष टास्क फोर्स बनाने की मांग की है।

Previous News

हिमाचल: कुरकुरे खाते समय सांस की नली में फंसा टुकड़ा, 28 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

Next News

एक तरफा प्यार में हैवान बना देवर, डेढ़ साल के मासूम को गली में पटक-पटककर उतारा मौत के घाट