Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 31 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला - कपड़े फाड़े, पत्थर-अंडे फेंके

पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में उस समय हंगामा मच गया जब TMC के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी पर भीड़ ने हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक, वे चुनाव के बाद हुई हिंसा से प्रभावित परिवारों से मिलने पहुंचे थे, तभी अचानक भीड़ उग्र हो गई और उन पर अंडे, ईंटें और अन्य वस्तुएं फेंकी गईं। इस दौरान “चोर-चोर” के नारे भी लगाए गए और स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई।

हमले के दौरान अभिषेक बनर्जी को सुरक्षा बलों ने तुरंत घेरकर सुरक्षित निकाला और उन्हें हेलमेट पहनाकर भीड़ से बाहर ले जाया गया। घटना के बाद उन्होंने आरोप लगाया कि यह हमला BJP द्वारा प्रायोजित राजनीतिक हिंसा है और मौके पर पुलिस की मौजूदगी न के बराबर थी।

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है, जिससे इलाके में राजनीतिक तनाव और बढ़ गया है। वहीं, विपक्षी दलों की ओर से इसे जनता का गुस्सा बताया जा रहा है, जबकि TMC इसे सुनियोजित हमला करार दे रही है। घटना के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर भारी विवाद और आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं।

Previous News

मथुरा: 28 जून को होनी थी शादी, आंधी-बारिश ने छीन ली खुशियां, दीवार गिरने से 18 वर्षीय दुल्हन की मौत

Next News

गाजियाबाद: सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद एनकाउंटर में ढेर, साथी फरार, मां बोलीं- घर पर भी चले बुलडोजर