Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 31 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मानसी गंगा में स्नान बना काल, 18 वर्षीय युवक की डूबने से दर्दनाक मौत

गोवर्धन की पवित्र मानसी गंगा में स्नान के दौरान एक 18 वर्षीय युवक की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को पानी से बाहर निकलवाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए तलाशी ली तो उसकी जेब से मिले एक एडमिट कार्ड के आधार पर युवक की पहचान हेमंत पुत्र पुरुषोत्तम के रूप में हुई। हालांकि एडमिट कार्ड में पूरा पता दर्ज नहीं होने के कारण पुलिस को उसके परिजनों तक पहुंचने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

मिले दस्तावेज के अनुसार युवक का संबंध संत कृपाल सिंह सेकेंडरी स्कूल, काका जी की कोठी, भरतपुर से बताया जा रहा है। पुलिस अब विद्यालय के माध्यम से मृतक के परिवार की जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है, ताकि परिजनों को घटना की सूचना दी जा सके।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि स्नान के दौरान युवक गहरे पानी में चला गया, जिससे यह हादसा हुआ। घटना के बाद मानसी गंगा क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बन गया।

 
Previous News

अडींग नहर के पास रोडवेज और प्राइवेट बस में जोरदार टक्कर, बाल-बाल बचे यात्री

Next News

मथुरा रोडवेज में भ्रष्टाचार का आरोप: संविदाकर्मियों ने ARM और TI के खिलाफ खोला मोर्चा