Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 31 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
गोवर्धन परिक्रमा के दौरान श्रद्धालु की मौत, हार्ट अटैक से गई पूर्व दिल्ली पुलिस SHO की जान

आस्था की नगरी गोवर्धन में परिक्रमा करने आए एक श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 60 वर्षीय विजयपाल के रूप में हुई है, जो अपने साथियों के साथ दिल्ली से गिरिराज महाराज की परिक्रमा लगाने पहुंचे थे। परिक्रमा के दौरान उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द और घबराहट महसूस हुई, जिसके बाद साथी उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गोवर्धन लेकर पहुंचे। हालांकि डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार विजयपाल मूल रूप से अलीगढ़ के इगलास थाना क्षेत्र स्थित टीकापुर गांव के निवासी थे और वर्तमान में दिल्ली में रह रहे थे। वह दिल्ली पुलिस में एसएचओ पद पर कार्यरत रहे थे तथा जनवरी 2025 में सेवानिवृत्त हुए थे। सेवानिवृत्ति के बाद वह धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय रहते थे और इसी क्रम में गोवर्धन परिक्रमा के लिए आए थे।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

सीएचसी गोवर्धन की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. नेहा चौधरी के अनुसार विजयपाल को अचेत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। प्रारंभिक जांच में मामला हृदय गति रुकने (हार्ट अटैक) का प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

 
Previous News

57 लाख की ज्वेलरी बरामद, दो शातिर चोर दबोचे; पुलिस ने खोला हाई-प्रोफाइल चोरी का राज

Next News

बांके बिहारी मंदिर मार्ग पर मिले मांस के टुकड़े, श्रद्धालुओं में आक्रोश; जांच में जुटी पुलिस