Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 31 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
4 दिन से बिजली गुल, सड़क पर उतरे लोग; मथुरा-वृंदावन रोड पर लगाया जाम

मथुरा के जयसिंहपुरा क्षेत्र में पिछले चार दिनों से बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों का सब्र जवाब दे गया। भीषण गर्मी और लगातार बिजली कटौती से परेशान कॉलोनीवासियों ने मथुरा-वृंदावन रोड पर जाम लगाकर बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने विभागीय अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जल्द बिजली बहाल करने की मांग की।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि चार दिनों से क्षेत्र में बिजली नहीं होने के कारण पेयजल संकट भी गहरा गया है। गर्मी के बीच बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने से लोगों में भारी नाराजगी है।

जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन के बाद लोगों ने प्रदर्शन समाप्त कर सड़क से जाम हटाया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।

फिलहाल क्षेत्रवासी बिजली आपूर्ति बहाल होने का इंतजार कर रहे हैं, जबकि बिजली विभाग की ओर से समस्या के समाधान के प्रयास किए जाने की बात कही जा रही है।

 

Previous News

पत्नी की हत्या करने वाले पति को उम्रकैद: 10 साल बाद मिला इंसाफ, कोर्ट ने लगाया ₹50 हजार का जुर्माना

Next News

57 लाख की ज्वेलरी बरामद, दो शातिर चोर दबोचे; पुलिस ने खोला हाई-प्रोफाइल चोरी का राज