Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 29 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
गमी में शामिल होने जा रहे परिवार के साथ हादसा, एक की मौत तीन घायल

अलीगढ़ जनपद के गांधी पार्क थाना क्षेत्र स्थित NH-91 रिंग रोड कमालपुर बाईपास पर शुक्रवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक वृद्ध महिला की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, हाथरस के सिकंदराराऊ क्षेत्र से मां-बेटे समेत चार लोग दो बाइकों पर सवार होकर नीवरी मोड़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने दोनों बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।

हादसा इतना भीषण था कि वृद्ध महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही गांधी पार्क थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने फरार वाहन की तलाश शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

Previous News

हरिद्वार में सिद्धू का सीक्रेट दौरा, भैरव मंदिर में टेका माथा

Next News

छतरपुर बाजार में आग का कहर, 10 ई-बाइकें जलकर खाक