Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 29 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
अयोध्या में आकाशीय बिजली का कहर, प्राचीन दुर्गा मंदिर क्षतिग्रस्त

अयोध्या के सोहावल क्षेत्र में शुक्रवार तड़के आकाशीय बिजली गिरने से एक प्राचीन दुर्गा मंदिर क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में मां दुर्गा की प्रतिमा समेत कई देवी-देवताओं की मूर्तियां टूट गईं, जबकि मंदिर के गर्भगृह और फर्श को भी नुकसान पहुंचा है।

ग्रामीणों के मुताबिक सुबह करीब चार बजे तेज गर्जना के साथ बिजली मंदिर परिसर पर गिरी। बिजली खिड़की के रास्ते गर्भगृह तक पहुंची और मां दुर्गा की प्रतिमा से टकरा गई, जिससे प्रतिमा पर काले निशान पड़ गए और चुनरी जल गई।

सुबह पूजा के लिए पहुंचे श्रद्धालु मंदिर की हालत देखकर स्तब्ध रह गए। घटना के बाद गांव में भय और दुख का माहौल है।

Previous News

मथुरा में मौसम का रेड अलर्ट! 100 KM/H की रफ्तार से आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी

Next News

हरिद्वार में सिद्धू का सीक्रेट दौरा, भैरव मंदिर में टेका माथा