Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 29 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
रक्तदान महादान: जिला अस्पताल में लगा रक्तदान शिविर, अडानी ग्रुप के कर्मचारियों ने किया रक्तदान

मथुरा के महर्षि दयानंद सरस्वती जिला अस्पताल में शुक्रवार को गौतम अडानी ग्रुप की ओर से विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अडानी ग्रुप के कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए स्वेच्छा से रक्तदान किया। शिविर में करीब 25 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जो जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में जमा किया गया।

अडानी ग्रुप के पदाधिकारियों ने बताया कि निजी ब्लड बैंकों में अक्सर लोग रक्तदान करते हैं, लेकिन सरकारी अस्पतालों में रक्त की कमी बनी रहती है। इसी को ध्यान में रखते हुए गौतम अडानी के जन्मदिवस के अवसर पर देशभर के सरकारी अस्पतालों में रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके।

वहीं जिला अस्पताल के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. रितु रंजन माहेश्वरी ने बताया कि गर्मी के मौसम में रक्त की मांग बढ़ जाती है, जबकि रक्तदाताओं की संख्या कम हो जाती है। ऐसे में इस तरह के शिविर बेहद महत्वपूर्ण साबित होते हैं। उन्होंने अन्य सामाजिक संस्थाओं और युवाओं से भी आगे आकर रक्तदान करने की अपील की और कहा कि रक्तदान से किसी प्रकार की हानि नहीं होती, बल्कि इससे किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाई जा सकती है।

यह आयोजन न केवल सामाजिक जिम्मेदारी का उदाहरण बना, बल्कि लोगों को रक्तदान जैसे पुण्य कार्य के प्रति जागरूक करने का भी माध्यम बना।

Previous News

ईद के दिन हुए खूनी बवाल में नया मोड़! 5 नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

Next News

मथुरा में GST और Income Tax पर मंथन, विशेषज्ञों ने बताए नए नियम और महत्वपूर्ण प्रावधान