Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 29 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
दोस्ती और भक्ति की अनोखी मिसाल, नेत्रहीन मित्रों ने पूरी की चौरासी कोस परिक्रमा

गोवर्धन की पावन ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा में बुधवार रात आस्था, मित्रता और अदम्य साहस का ऐसा दृश्य देखने को मिला जिसने हर किसी का दिल जीत लिया। दो नेत्रहीन मित्र, एक-दूसरे का सहारा बनकर और केवल छड़ी के भरोसे परिक्रमा मार्ग पर आगे बढ़ते नजर आए। उनकी यह यात्रा श्रद्धालुओं के लिए प्रेरणा का केंद्र बन गई।

हाथरस के सिकंदराराऊ क्षेत्र निवासी अर्जुन सिंह और बिहार के पूर्णिया जिले के रोहित दिल्ली में एक साथ रहते हैं और गहरी मित्रता साझा करते हैं। भगवान श्रीकृष्ण के प्रति अगाध श्रद्धा के चलते दोनों ने ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा का संकल्प लिया। मंगलवार सुबह छड़ी के सहारे यात्रा शुरू करने वाले दोनों मित्रों ने कठिन रास्तों और चुनौतियों को पार करते हुए बुधवार रात सौंख पहुंचकर सभी को अपने हौसले का परिचय दिया।

परिक्रमा के दौरान एक मित्र आगे चलकर दिशा बताता रहा, जबकि दूसरा उसके कंधे का सहारा लेकर आगे बढ़ता रहा। सौंख पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने दोनों का स्वागत किया और जलपान की व्यवस्था की। अर्जुन सिंह ने बताया कि उन्हें भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन का स्वप्न आया था, जिसके बाद उन्होंने यह संकल्प लिया।

दोनों मित्रों की यह यात्रा केवल परिक्रमा नहीं, बल्कि यह संदेश भी है कि अगर मन में आस्था और साथ में सच्चा दोस्त हो तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती। उनकी कहानी आज हजारों लोगों के लिए प्रेरणा और हौसले की मिसाल बन गई है।

Previous News

भव्य बारात और भजन संध्या के साथ संपन्न हुआ श्री काली मां मित्र मंडल का दो दिवसीय उत्सव

Next News

ईद के दिन हुए खूनी बवाल में नया मोड़! 5 नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज