Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 13 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
निजी स्कूलों की मनमानी फीस के खिलाफ छात्र सभा का प्रदर्शन

ललितपुर जनपद में निजी विद्यालयों द्वारा मनमानी फीस वसूली, शिक्षा सामग्री में कमीशनखोरी और बढ़ते व्यापारीकरण के विरोध में समाजवादी छात्र सभा ने जोरदार प्रदर्शन किया। संगठन के पदाधिकारियों ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपते हुए निजी स्कूलों पर तत्काल नियंत्रण की मांग उठाई।
जिलाध्यक्ष गौरव विश्वकर्मा ने आरोप लगाया कि विद्यालय प्रबंधन अभिभावकों को चुनिंदा दुकानों से ही किताबें, कॉपियां और ड्रेस खरीदने के लिए मजबूर करता है, जिससे उन्हें कमीशन मिलता है और अभिभावकों का आर्थिक शोषण होता है। उन्होंने प्रवेश शुल्क पर रोक, एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लागू करने और बिना चिन्ह वाली ड्रेस की व्यवस्था की मांग की।
संगठन ने फीस की अधिकतम सीमा 500 रुपये मासिक तय करने की भी मांग की। चेतावनी दी गई कि मांगें न मानी गईं तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा।

Previous News

रेलवे ट्रैक पर डांस कर रील बनाना पड़ा भारी,आरपीएफ ने युवती पर की कार्रवाई

Next News

पानी की टंकी में संदिग्ध कंकाल मिलने से इलाके में मचा हड़कंप