Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 28 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
प्रेमी से बात करते देख पिता ने की बेटी की हत्या, बरेली में ऑनर किलिंग से सनसनी

बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र के बरसेर गांव में ऑनर किलिंग का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि पिता ने अपनी बेटी क्रांति को प्रेमी से फोन पर बात करते हुए देख गुस्से में उसका गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद परिवार ने मामले को छिपाने के लिए इसे बीमारी का मामला बताकर अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी थी।

लेकिन ग्रामीणों की सूचना पर सिरौली पुलिस मौके पर पहुंची और अंतिम संस्कार रुकवा दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया, जिसमें गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। इसके बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

मृतका के चाचा की तहरीर पर पिता और दो भाइयों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले से जुड़े कॉल डिटेल व अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

Previous News

यमुना में मिला अज्ञात युवक का शव, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस

Next News

दबंगों का कहर! दो विकलांग भाइयों पर चढ़ाया ट्रैक्टर, बचाने पहुंचे परिजनों को भी पीटा