Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 28 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
हाथरस में चलती कार बनी आग का गोला, हाईवे पर मची अफरा-तफरी

हाथरस जिले के सासनी क्षेत्र में आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग-93 पर बुधवार शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब प्रकाश एकेडमी स्कूल के पास चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही कार कुछ ही मिनटों में आग के गोले में बदल गई और हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि समय रहते वाहन में सवार लोग सुरक्षित बाहर निकल गए, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार, शाम करीब 6:30 बजे एक क्षतिग्रस्त कार को दूसरे वाहन से खींचकर हाथरस की ओर लाया जा रहा था, तभी अचानक उसमें आग लग गई और देखते ही देखते पूरी कार जलकर खाक हो गई। घटना के बाद क्षतिग्रस्त वाहन को खींचकर ला रहा चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस और दमकल विभाग मौके पर पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बाद में क्रेन की मदद से जली हुई कार को हटाकर यातायात बहाल किया गया। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

Previous News

स्कूल की जर्जर दीवार गिरने से बड़ा हादसा, दो मजदूरों की दर्दनाक मौत

Next News

शादी से इंकार पर प्रेमिका के घर हाईवोल्टेज ड्रामा, युवक ने खुद पर छिड़का पेट्रोल - पुलिस ने बचाई जान