Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 28 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
NEET पेपर लीक के बाद सरकार का बड़ा एक्शन! अब सेना की निगरानी में होंगे एग्जाम पेपर?

NEET पेपर लीक विवाद के बाद केंद्र सरकार परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह सुरक्षित और पारदर्शी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भविष्य में प्रश्नपत्रों की ढुलाई और सुरक्षित संरक्षण की जिम्मेदारी सेना को सौंपी जा सकती है, ताकि पेपर लीक जैसी घटनाओं पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके। इस मुद्दे को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर अहम बैठक हुई, जिसमें शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, CBSE और NTA के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। बैठक में परीक्षा प्रक्रिया को फुलप्रूफ बनाने, छात्रों की परेशानियां कम करने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा की गई।

उधर, NEET पेपर लीक मामले में जांच लगातार तेज हो रही है। दिल्ली की अदालत ने कोचिंग सेंटर संचालक शिवराज रघुनाथ मोटेगांवकर की सीबीआई हिरासत एक दिन के लिए और बढ़ा दी है। सीबीआई का दावा है कि आरोपी ने अन्य लोगों के साथ मिलकर परीक्षा से पहले ही प्रश्न और उत्तर हासिल कर लिए थे। अब तक इस मामले में 11 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं, NTA ने पेपर लीक के आरोपों के बाद स्थगित की गई NEET परीक्षा को दोबारा 21 जून को आयोजित करने का फैसला लिया

Previous News

अयोध्या में बनेगा भव्य ‘लवकुश पार्क’, रामायण काल का मिलेगा डिजिटल अनुभव

Next News

स्कूल की जर्जर दीवार गिरने से बड़ा हादसा, दो मजदूरों की दर्दनाक मौत