Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 28 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, दिल्ली-हरियाणा समेत 4 राज्यों के नए प्रदेश अध्यक्ष घोषित

भाजपा ने लोकसभा और आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन में बड़ा बदलाव किया है। पार्टी नेतृत्व ने दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और त्रिपुरा में नए प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर संगठन को नई दिशा देने की कोशिश की है। दिल्ली में केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा को जिम्मेदारी देकर भाजपा ने अनुभवी और संगठनात्मक पकड़ वाले चेहरे पर भरोसा जताया है, जबकि हरियाणा में अर्चना गुप्ता की नियुक्ति को महिला नेतृत्व को मजबूत करने की रणनीति माना जा रहा है।

पंजाब में भाजपा ने बड़ा राजनीतिक संदेश देते हुए वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक केवल सिंह ढिल्लों को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। पार्टी को उम्मीद है कि उनका अनुभव और विकासवादी छवि राज्य में संगठन को मजबूती देगी। वहीं त्रिपुरा में अभिषेक देबरमा को कमान देकर भाजपा ने पूर्वोत्तर में अपनी पकड़ और मजबूत करने का संकेत दिया है। पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन की ओर से जारी इस फैसले को भाजपा के बड़े संगठनात्मक अभियान और आगामी चुनावी रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है।

Previous News

दो हफ्ते बाद भक्तों के बीच पहुंचे संत प्रेमानंद महाराज, दर्शन पाकर जयकारों से गूंजा वृंदावन

Next News

अयोध्या में बनेगा भव्य ‘लवकुश पार्क’, रामायण काल का मिलेगा डिजिटल अनुभव