Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 28 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
गौड़ परिवार के 4 भाइयों ने कराई रजिस्ट्री - बिहारी जी के चरणों में समर्पित की करोड़ों की जमीन!

वृंदावन में प्रस्तावित बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर परियोजना को लेकर लगातार जमीन रजिस्ट्रियों का सिलसिला जारी है। बुधवार को तीर्थ पुरोहित समाज से जुड़े गौड़ परिवार के चार भाइयों ने अपनी पैतृक संपत्ति ठाकुर बांके बिहारी जी के नाम समर्पित करते हुए दो रजिस्ट्रियां कराईं।

बताया गया कि शरद गौड़, शशि गौड़, गोपाल गौड़ और सुभाष गौड़ नामक चारों भाइयों ने मंदिर के ठीक सामने स्थित अपनी संपत्ति का बैनामा श्री बांके बिहारी जी के नाम कराया है।

अब तक कॉरिडोर परियोजना के लिए करीब 20 रजिस्ट्रियां हो चुकी हैं, जिनमें लगभग 2034 वर्ग मीटर भूमि का बैनामा किया जा चुका है।

रजिस्ट्री कराने वाले सुभाष गौड़ ने कहा कि जमीन बिहारी जी के नाम करने के बाद अब उन्हें लगने लगा है कि बांके बिहारी कॉरिडोर का सपना जल्द साकार होने वाला है।

इस दौरान चंद्र प्रकाश, श्लोक कुमार और एडीएम पंकज वर्मा समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश ने चारों भाइयों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने श्रद्धा भाव से अपनी जमीन ठाकुर जी के नाम की है, जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। उन्होंने अन्य लोगों से भी अपील की कि वे कॉरिडोर परियोजना में सहयोग करें। प्रशासन की ओर से प्रभावित लोगों को पर्याप्त मुआवजा, फ्लैट और दुकान जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।

Previous News

ब्रेकिंग न्यूज़: महोली गांव में गोलीकांड से सनसनी, 2-3 लोगों को गोली लगने की सूचना - ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका

Next News

मथुरा में बड़ी चोरी से सनसनी! घर से 5 किलो चांदी और सोने के जेवरात पार