Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 27 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
‘कॉकरोच जनता पार्टी’ पर कन्हैया कुमार का तंज, बोले- “सिर्फ रील बनाकर नहीं चलती राजनीति”

कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार के एक बयान ने सोशल मीडिया पर चर्चा में चल रही ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ को लेकर सियासी हलचल तेज कर दी है। कन्हैया कुमार ने साफ कहा कि राजनीति सिर्फ सोशल मीडिया और रील बनाने से नहीं चलती, बल्कि जनता के मुद्दों पर सड़क पर संघर्ष करना पड़ता है।

बातचीत के दौरान उन्होंने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ पर तंज कसते हुए कहा, “कॉकरोच जनता पार्टी विपक्ष का स्पेस नहीं खा रही है। रील बनाने वाले लोग हैं। विपक्ष सड़क पर है। अभी कॉकरोच जनता पार्टी दल नहीं बनी है। मेरी शुभकामनाएं हैं कि वे दल बनाएं और जमीन पर जाएं।”

कन्हैया कुमार ने इशारों में यह भी कहा कि असली विपक्ष वही है जो जनता के बीच रहकर संघर्ष करता है, न कि केवल सोशल मीडिया पर सक्रिय रहता है।

इस दौरान उन्होंने पेपर लीक के मुद्दे पर केंद्र सरकार को भी घेरा। उन्होंने सवाल उठाया कि सरकार पेपर लीक मामलों पर चुप क्यों है और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ क्यों हो रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर सड़क से संसद तक संघर्ष करेगी और आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

इसके अलावा बिहार और पश्चिम बंगाल में चुनावी प्रक्रिया को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर विपक्ष लगातार आवाज उठा रहा है और इस मुद्दे पर भी आंदोलन जारी रहेगा।

कन्हैया कुमार के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ को लेकर बहस और तेज हो गई है।

Previous News

बांके बिहारी मंदिर में अब नहीं चलेगी मनमानी! सुप्रीम कोर्ट ने गोस्वामी प्रतिनिधियों के चुनाव पर सुनाया बड़ा फैसला

Next News

ममता के करीबी TMC विधायक दिलीप मंडल गिरफ्तार, पुरी के होटल में छिपा था नेता