Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 26 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
धर्मेंद्र को मिला देश का दूसरा सबसे बड़ा सम्मान, भावुक माहौल में हेमा ने लिया अवॉर्ड - पद्म विभूषण से सम्मानित हुए धर्मेंद्र

भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘पद्म विभूषण’ से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में यह सम्मान उनकी पत्नी हेमा मालिनी ने ग्रहण किया।

यह पल पूरे परिवार के लिए बेहद भावुक कर देने वाला रहा। हेमा मालिनी अपनी बेटी अहाना देओल के साथ राष्ट्रपति भवन पहुंचीं। जैसे ही उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से यह सम्मान ग्रहण किया, उनके चेहरे पर दिवंगत पति को खोने का दर्द साफ दिखाई दिया।

समारोह के दौरान बेटी अहाना भी अपने आंसुओं को रोक नहीं सकीं। पिता धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण मिलता देख वह भावुक होकर रो पड़ीं। यह दृश्य वहां मौजूद सभी लोगों और धर्मेंद्र के फैंस के दिलों को छू गया।

इस मौके पर अहाना के पति वैभव वोहरा भी मौजूद रहे, जो उन्हें संभालते नजर आए। समारोह में हेमा मालिनी गुलाबी साड़ी में बेहद सादगी और गरिमा के साथ दिखाई दीं।

धर्मेंद्र भारतीय सिनेमा के सबसे लोकप्रिय और सम्मानित अभिनेताओं में से एक रहे हैं। उनके अभिनय, व्यक्तित्व और भारतीय फिल्म उद्योग में योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

Previous News

देवराहा बाबा घाट के पास लहूलुहान पड़ा मिला साधु, पुलिस जांच में जुटी

Next News

दिनदहाड़े गनपॉइंट लूट का खुलासा, हरिद्वार भागने से पहले 4 बदमाश गिरफ्तार