Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 26 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
बकरीद पर कुर्बानी से बचने के लिए तीसरी मंजिल पर लटका बकरा

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मुंब्रा इलाके में बकरीद से पहले एक हैरान करने वाली घटना सामने आई, जब एक बकरा तीसरी मंजिल की खिड़की से खतरनाक तरीके से लटका हुआ नजर आया। बताया जा रहा है कि बकरे को ऊपर ले जाते समय उसका संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह खिड़की के बाहर फंस गया और नीचे गिरने का खतरा पैदा हो गया।

घटना के बाद इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय युवकों ने तुरंत साहस दिखाते हुए रस्सियों और कपड़ों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद बकरे को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे मजाकिया अंदाज में “कुर्बानी से भागता बकरा” कह रहे हैं, तो वहीं कई लोग समय रहते बकरे को बचाने वाले युवकों की जमकर सराहना कर रहे हैं।

Previous News

हाथरस में श्रद्धालुओं से भरी इको कार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, 6 लोग घायल

Next News

बकरीद पर कुर्बानी से बचने के लिए तीसरी मंजिल पर लटका बकरा