Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 26 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा पुलिस और अंतर्राजीय वाहन चोरों में मुठभेड़, पुलिस की गोली से दो बदमाश घायल

मथुरा पुलिस की राजस्थान के अंतर्राजीय वाहन चोरों से जंगल क्षेत्र में देर रात मुठभेड़ हो गई। पुलिस द्वारा रोकने और सरेंडर करने की चेतावनी देने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से दो शातिर वाहन चोर घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार घायल बदमाशों की पहचान साकिर और साबिर निवासी डींग, राजस्थान के रूप में हुई है। दोनों आरोपी अंतर्राजीय वाहन चोरी गिरोह से जुड़े बताए जा रहे हैं और इनके खिलाफ मथुरा के विभिन्न थानों में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं।

बताया गया कि पुलिस को संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी, जिसके बाद जंगल क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान बदमाश पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने उन्हें घेरकर सरेंडर करने को कहा, लेकिन बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें मौके पर ही दबोच लिया गया। घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिलें, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य बदमाशों और चोरी की वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

Previous News

बांके बिहारी कॉरिडोर परियोजना ने पकड़ी रफ्तार, तीन और जमीनों की हुई रजिस्ट्री

Next News

हाथरस में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर फायरिंग, हाथ में गोली लगने से घायल