Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 26 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
रंगजी बिजलीघर में हंगामा, भाजपा पार्षद और अफसर आमने-सामने

वृंदावन के रंगजी बिजलीघर पर जनसमस्याओं को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। नगर निगम मथुरा-वृंदावन के वार्ड नंबर 50 के भाजपा पार्षद शशांक शर्मा के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने बिजलीघर का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

प्रदर्शन के बीच मामला उस समय और गरमा गया जब बिजली विभाग के एसडीओ संदीप वार्ष्णेय ने भाजपा पार्षद और उनके समर्थकों पर गंभीर आरोप लगा दिए। एसडीओ का कहना है कि प्रदर्शन के दौरान कंट्रोल रूम पर तैनात कर्मचारियों के साथ अभद्रता की गई और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की गई।

घटना के बाद बिजली विभाग और पार्षद समर्थकों के बीच तनाव की स्थिति बन गई। वहीं कर्मचारियों के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार से नाराज रंगजी बिजलीघर के सभी संविदा कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए हैं।

संविदा कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचकर उनकी सुरक्षा और सम्मान को लेकर ठोस आश्वासन नहीं देते, तब तक कार्य पूरी तरह ठप रहेगा।

बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के बाद क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।

Previous News

अधिक मास में उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब, 84 कोस परिक्रमा में दिखी भक्तों की भारी भीड़

Next News

गंगा दशहरा पर बांके बिहारी मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, धक्कामुक्की और गर्मी से बेहाल श्रद्धालु