Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 26 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर ड्यूटी के दौरान CRPF जवान की मौत, साथी जवानों में शोक

मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर में तैनात सीआरपीएफ के एक जवान की सोमवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना के बाद सुरक्षा बलों में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार 47 वर्षीय विनोद कुमार पुत्र रघुराज सिंह निवासी फर्रुखाबाद, सीआरपीएफ की 16वीं बटालियन में तैनात थे और श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर व शाही ईदगाह मस्जिद की सुरक्षा ड्यूटी पर कार्यरत थे।

रोजाना की तरह सोमवार सुबह करीब 6 बजे वह ड्यूटी पर पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। सूचना मिलते ही सीआरपीएफ के अन्य जवान और अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्हें तुरंत मथुरा जिला अस्पताल लेकर रवाना हुए।

लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में जवान ने दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल पहुंच गए। वहीं जवान के परिजनों को भी सूचना दे दी गई, जिसके बाद परिवार के लोग मथुरा पहुंचे।

फिलहाल जवान की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

Previous News

परिक्रमा के दौरान श्रद्धालु की मौत, मंदिर के पास सीने में उठा दर्द, मचा कोहराम

Next News

अधिक मास में उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब, 84 कोस परिक्रमा में दिखी भक्तों की भारी भीड़