Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 24 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
जमीन विवाद में पिता-पुत्री पर जानलेवा हमला, FIR के बाद फिर खूनी बवाल

धर्मनगरी वृंदावन के दुसायत मोहल्ले में जमीन विवाद ने एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया। पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने पिता-पुत्री पर लाठी-डंडों से हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

घायल शेर सिंह ने आरोप लगाया कि बीते 20 मई को एसएसपी के आदेश पर पूर्व में हुई मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी रंजिश को लेकर आरोपियों ने रविवार को दोबारा हमला बोल दिया। पीड़ित के मुताबिक हमलावरों ने उनकी बेटी को भी नहीं बख्शा और दोनों को बेरहमी से पीटा।

घटना के बाद घायल अवस्था में पिता-पुत्री को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पीड़ित पक्ष ने नामजद आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस के अनुसार दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार हैं और लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

वहीं इस वारदात के बाद बांके बिहारी चौकी प्रभारी की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले से विवाद की जानकारी होने के बावजूद समय रहते कार्रवाई नहीं की गई, जिसके चलते दोबारा खूनी संघर्ष हुआ।

Previous News

घरेलू विवाद में खूनी संघर्ष, एक ही परिवार के कई लोग घायल, घर में घुसकर मारपीट का आरोप

Next News

वृंदावन आश्रम में नाबालिग से कुकर्म का आरोप, देवराहा बाबा के शिष्य समेत दो साधुओं पर मुकदमा