कुंभ मेला में इस बार आह्वान अखाड़ा पर्यावरण संरक्षण को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाएगा।
रविंद्रपुरी और अरुण गिरी ने बताया कि कुंभ मेला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने का भी बड़ा अवसर है।
अभियान के तहत कुंभ क्षेत्र में संतों और श्रद्धालुओं द्वारा बड़े स्तर पर पौधारोपण किया जाएगा। इसके अलावा मेले से लौटने वाले श्रद्धालुओं को पौधे भेंट कर उनके संरक्षण का संकल्प भी दिलाया जाएगा। इस पूरे अभियान में कुंभ मेला प्रशासन का सहयोग भी लिया जाएगा।
ललितानंद गिरी ने कहा कि पर्यावरण की शुद्धता मानव जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है। वहीं रविंद्रपुरी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल प्रशासन की नहीं बल्कि समाज के हर वर्ग की सामूहिक जिम्मेदारी है।