Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 23 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
राया-हाथरस मार्ग हादसे में झुलसे युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

मथुरा के थाना राया क्षेत्र स्थित हाथरस मार्ग पर शुक्रवार शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में गंभीर रूप से झुलसे बाइक सवार युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम करीब 6 बजे हाथरस मार्ग पर एक कैंटर ने बाइक सवार जितेंद्र पुत्र लक्ष्मीनारायण (32 वर्ष) को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद कैंटर में आग लग गई और बाइक भी आग की चपेट में आ गई, जिससे जितेंद्र बुरी तरह झुलस गए।

घटना के बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल मथुरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान शनिवार तड़के करीब 4 बजे उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि जितेंद्र नोएडा में रोडवेज विभाग में संविदा कर्मचारी के रूप में कार्यरत थे। वह शुक्रवार सुबह ही छुट्टी लेकर गांव आए थे, लेकिन शाम को हुए इस हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं।

मृतक अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। युवक की असमय मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Previous News

मनाली-नैनीताल नहीं… इस गर्मी घूम आइए भारत की ये 5 शांत और खूबसूरत जगहें, परिवार बोलेगा- ट्रिप यादगार थी!

Next News

नवनियुक्त एडीजी आगरा एस.के. भगत ने किए बांके बिहारी के दर्शन, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा