Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 23 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
नरहौली बवाल: 100 वायरल वीडियो और CCTV फुटेज से उपद्रवियों की पहचान, क्राइम ब्रांच करेगी जांच

मथुरा के नरहौली क्षेत्र में हुए बवाल के बाद पुलिस अब पूरी तरह एक्शन मोड में है। घटना में शामिल उपद्रवियों की पहचान के लिए करीब 100 वायरल वीडियो और तीन दर्जन से अधिक CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जिन लोगों के चेहरे वीडियो में साफ दिखाई दे रहे हैं, उनकी शिनाख्त की जा रही है। पहचान प्रक्रिया पूरी होते ही गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश देंगी। मामले की जांच अब क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है।

पुलिस ने साफ कहा है कि हिंसा और तोड़फोड़ में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

अब तक इस मामले में दोनों पक्षों के 15 नामजद समेत कुल 31 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। क्षेत्र में एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात है और लगातार निगरानी रखी जा रही है।

इधर, मामले ने राजनीतिक और सामाजिक रंग भी ले लिया है। भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष आरके फाइटर ने दुल्हन के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया, जिसके बाद वीडियो कॉल के जरिए सांसद चंद्रशेखर आजाद ने पीड़ित परिवार से बातचीत की। उन्होंने आश्वासन दिया कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और किसी निर्दोष पर कार्रवाई नहीं होगी।

वहीं दूसरी ओर, नाली निर्माण को लेकर चल रहा धरना पुलिस ने हालात तनावपूर्ण होने के कारण हटा दिया। समाजसेवकों का कहना है कि कई दिनों से जारी धरना प्रशासन ने शुक्रवार को समाप्त करवा दिया।

Previous News

मथुरा में कूड़े के ढेर में लगी आग, तीन फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने एक घंटे में पाया काबू

Next News

मनाली-नैनीताल नहीं… इस गर्मी घूम आइए भारत की ये 5 शांत और खूबसूरत जगहें, परिवार बोलेगा- ट्रिप यादगार थी!